बलिया में आलू व्यवसायी को गोली मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बलिया के बैरिया में मांझी चेकपोस्ट के पास आलू व्यवसायी बबलू कुमार गुप्ता को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने प्रेम विवाह से नाराज होकर ट्रैक्टर चालक को निशाना बनाया था, लेकिन गोली बबलू को लगी।