आजमगढ़ में मेले के विवाद के बाद युवक पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ जिले के कोतवाली पुलिस ने मेले में विवाद के बाद 18 वर्षीय निखिल यादव पर फायरिंग करने के मामले में शरद यादव (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने निखिल को फोन कर बुलाया और जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, जिससे निखिल घायल हो गया।