गोरखपुर में दरोगा की पिटाई का वीडियो फर्जी निकला, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में दरोगा की पिटाई का वायरल वीडियो फर्जी निकला है। पुलिस ने इस मामले में प्रिन्स शर्मा और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। वीडियो लाइक और व्यूज बढ़ाने के लिए बनाया गया था, जिसमें दोनों युवक पुलिस की वर्दी पहनकर दिखे थे।