मुख्य सामग्री पर जाएँ
खबर, आँकड़े और विश्लेषण
Advertisement

बेरूआरबारी में एडीओ पंचायत से अभद्रता का मामला, गिरफ्तारी न होने पर कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

संगठनों ने मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

N NewsDeskसत्यापित पत्रकार एडिटर 2 मिनट में पढ़ें

बलिया। विकासखंड बेरूआरबारी में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उमेश कुमार सिंह के साथ कार्यालय में कथित अभद्रता, गाली-गलौज और तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

कर्मचारी संगठनों के अनुसार, 7 सितंबर को ग्राम पंचायत सुखपुरा निवासी सिटू यादव 10-15 लोगों के साथ बेरूआरबारी ब्लॉक स्थित एडीओ पंचायत के कार्यालय में पहुंचा। आरोप है कि कार्यालय में गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। इस दौरान सरकारी फाइलों और उपकरणों को नुकसान पहुंचाने तथा सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात भी सामने आई है।

घटना के बाद एडीओ पंचायत की ओर से 8 सितंबर को बेरूआरबारी पुलिस चौकी में शिकायत दी गई। इसके अगले दिन 9 सितंबर को सुखपुरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि 15 सितंबर को आरोपी ने सार्वजनिक स्थान पर दोबारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। इसके बाद 16 सितंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमें आगे की रणनीति तय की गई।

कर्मचारी संगठनों ने प्रशासन को 21 सितंबर तक आरोपी की गिरफ्तारी का समय दिया था। उनका कहना है कि गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में 22 सितंबर से विकासखंड बेरूआरबारी के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू करेंगे।

सीडीओ को ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संघ के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल रहे।

खबर काम की लगी? अपने लोगों तक पहुँचाएँ।

कोई भी पंक्ति चुनकर उसे उद्धरण के रूप में भी शेयर कर सकते हैं।

WhatsApp
और पढ़ें

संबंधित खबरें

अतरौलिया में कपड़ों की दुकान से चोरी के मामले में चार गिरफ्तार अपराध और कानून NewsDeskसत्यापित पत्रकार
आज़मगढ़

अतरौलिया में कपड़ों की दुकान से चोरी के मामले में चार गिरफ्तार

धनतेरस पर वाराणसी और बलिया में बाजारों में बढ़ी रौनक व्यापार NewsDeskसत्यापित पत्रकार
वाराणसी

धनतेरस पर वाराणसी और बलिया में बाजारों में बढ़ी रौनक

आजमगढ़ का युवक रूस में फंसा, परिवार ने डीएम से वापस लाने की गुहार लगाई प्रशासन और योजनाएँ NewsDeskसत्यापित पत्रकार
आज़मगढ़

आजमगढ़ का युवक रूस में फंसा, परिवार ने डीएम से वापस लाने की गुहार लगाई