मुख्य सामग्री पर जाएँ
खबर, आँकड़े और विश्लेषण
Advertisement
ब्रेकिंग सर्व-पूर्वांचल

खारिज-दाखिल के नाम पर एक लाख की रिश्वत लेते लेखपाल का निजी मुंशी गिरफ्तार, लेखपाल फरार

एक लाख की रिश्वत लेते मुंशी गिरफ्तार, लेखपाल की तलाश जारी

N NewsDeskसत्यापित पत्रकार एडिटर 2 मिनट में पढ़ें
खारिज-दाखिल के नाम पर एक लाख की रिश्वत लेते लेखपाल का निजी मुंशी गिरफ्तार, लेखपाल फरार

वाराणसी। जमीन के खारिज-दाखिल (म्यूटेशन) के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने लेखपाल के निजी मुंशी को एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मंगलवार दोपहर यूपी कॉलेज गेट के पास इंडियन बैंक के समीप की गई। मामले में आरोपी लेखपाल कुंदन सिंह फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है।

मामला सदर तहसील के सीरगोवर्धनपुर क्षेत्र का है। शिवपुर थाना क्षेत्र के जैपार निवासी कमल कांत विक्रम ने एंटी करप्शन थाने में शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार, उनके पिता ओमप्रकाश सिंह की पुश्तैनी जमीन की बिक्री के बाद उसका खारिज-दाखिल कराया जाना था। आरोप है कि इस प्रक्रिया के लिए क्षेत्रीय लेखपाल कुंदन सिंह ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच और कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार को लेखपाल से फोन पर बातचीत के बाद उसके निजी मुंशी अशोक कुमार को रकम लेने के लिए भेजा गया। अशोक ने शिकायतकर्ता को यूपी कॉलेज गेट के पास बुलाया और जैसे ही एक लाख रुपये लिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने उसके पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली।

मोबाइल में मिली बातचीत की रिकॉर्डिंग

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार निजी मुंशी ने कथित तौर पर बताया कि वह लेखपाल के कहने पर रकम लेने पहुंचा था। टीम ने उसके मोबाइल फोन को भी कब्जे में लिया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, फोन में लेखपाल और मुंशी के बीच रिश्वत के लेन-देन से संबंधित बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है।

लेखपाल की तलाश में दबिश

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नीरज सिंह के मुताबिक, कार्रवाई के बाद आरोपी लेखपाल कुंदन सिंह फरार हो गया। टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए सदर तहसील सहित संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबर काम की लगी? अपने लोगों तक पहुँचाएँ।

कोई भी पंक्ति चुनकर उसे उद्धरण के रूप में भी शेयर कर सकते हैं।

WhatsApp
और पढ़ें

संबंधित खबरें

अतरौलिया में कपड़ों की दुकान से चोरी के मामले में चार गिरफ्तार अपराध और कानून NewsDeskसत्यापित पत्रकार
आज़मगढ़

अतरौलिया में कपड़ों की दुकान से चोरी के मामले में चार गिरफ्तार

धनतेरस पर वाराणसी और बलिया में बाजारों में बढ़ी रौनक व्यापार NewsDeskसत्यापित पत्रकार
वाराणसी

धनतेरस पर वाराणसी और बलिया में बाजारों में बढ़ी रौनक

आजमगढ़ का युवक रूस में फंसा, परिवार ने डीएम से वापस लाने की गुहार लगाई प्रशासन और योजनाएँ NewsDeskसत्यापित पत्रकार
आज़मगढ़

आजमगढ़ का युवक रूस में फंसा, परिवार ने डीएम से वापस लाने की गुहार लगाई