मुख्य सामग्री पर जाएँ
खबर, आँकड़े और विश्लेषण
Advertisement

युवक की पिटाई के मामले में सिपाही समेत नौ के खिलाफ एफआईआर

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, युवक की पिटाई के आरोपों की जांच शुरू

N NewsDeskसत्यापित पत्रकार एडिटर 3 मिनट में पढ़ें
युवक की पिटाई के मामले में सिपाही समेत नौ के खिलाफ एफआईआर

बलिया। शहर के कुंवर सिंह चौराहे पर एक युवक को रोककर कथित रूप से मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक सिपाही सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामपुर उदयभान निवासी गीता देवी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 21 फरवरी को उनका बेटा प्रिंस यादव होली के कपड़े खरीदने के लिए बाजार जा रहा था। आरोप के मुताबिक, कुंवर सिंह चौराहे पर सिपाही विजय राय ने उसे रोक लिया।

गीता देवी का आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद रौनक सिंह, सग्राम सिंह, सोनू सिंह, धन्नन सिंह, हैप्पी सिंह, सूरज सिंह यादव, आयुष सिंह और अंशु राय ने प्रिंस के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि सिपाही विजय राय ने भीड़ के बीच युवक को अन्य आरोपियों से पिटवाया। घटना का वीडियो बनाए जाने की बात भी कही गई है।

शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपियों के वहां से चले जाने की बात कही गई है। आरोप है कि जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पुलिस प्रिंस को वाहन से कोतवाली ले गई।

गीता देवी के अनुसार, उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को वीडियो सहित दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

कोतवाल प्रवीण सिंह के मुताबिक, न्यायालय के आदेश पर 20 सितंबर को सिपाही विजय राय समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

प्रिंस के खिलाफ भी कई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, प्रिंस यादव के खिलाफ भी मारपीट और जानलेवा हमले समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि 21 फरवरी को कुंवर सिंह चौराहे पर युवकों के दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर प्रिंस समेत चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, 22 मार्च की रात रामपुर उदयभान में मारपीट और चाकूबाजी के एक अन्य मामले में भी प्रिंस समेत कई लोगों को नामजद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने प्रिंस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

जून में करनई क्षेत्र में हंगामे के बाद पुलिस ने प्रिंस को पकड़ा था। उसे डायल-112 के पुलिसकर्मी सुखपुरा थाने ले गए थे, जहां से उसके पुलिस हिरासत से फरार होने की बात सामने आई। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। पुलिस के अनुसार, फरारी के अगले दिन प्रिंस ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

खबर काम की लगी? अपने लोगों तक पहुँचाएँ।

कोई भी पंक्ति चुनकर उसे उद्धरण के रूप में भी शेयर कर सकते हैं।

WhatsApp
और पढ़ें

संबंधित खबरें

अतरौलिया में कपड़ों की दुकान से चोरी के मामले में चार गिरफ्तार अपराध और कानून NewsDeskसत्यापित पत्रकार
आज़मगढ़

अतरौलिया में कपड़ों की दुकान से चोरी के मामले में चार गिरफ्तार

गोरखपुर: खोराबार में 67 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, आरोपी विजय कुमार जायसवाल गिरफ्तार अपराध और कानून NewsDeskसत्यापित पत्रकार
गोरखपुर

गोरखपुर: खोराबार में 67 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, आरोपी विजय कुमार जायसवाल गिरफ्तार

चिलकहर में युवक का एटीएम कार्ड बदलकर 29 हजार रुपये निकाले गए अपराध और कानून NewsDeskसत्यापित पत्रकार
बलिया

चिलकहर में युवक का एटीएम कार्ड बदलकर 29 हजार रुपये निकाले गए

मधुबन में विवाहिता संगीता ने फांसी लगाकर जान दी, पारिवारिक कलह बताई गई वजह अपराध और कानून NewsDeskसत्यापित पत्रकार
मऊ

मधुबन में विवाहिता संगीता ने फांसी लगाकर जान दी, पारिवारिक कलह बताई गई वजह