घोसी के दुर्गा मंदिर से लाखों के आभूषण और दान पेटिका चोरी
घोसी के अकोल्ही मुबारकपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और दान पेटिका चुरा ली। शुक्रवार सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने चोरी की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।
घोसी। मऊ जिले के घोसी क्षेत्र स्थित अकोल्ही मुबारकपुर गांव के दुर्गा मंदिर में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर देवी के लाखों रुपये कीमत के आभूषण और दान पेटिका चोरी कर फरार हो गए।
शुक्रवार सुबह ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर मंदिर से आभूषण और दान पेटिका गायब थी। चोरी की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
कोई भी पंक्ति चुनकर उसे उद्धरण के रूप में भी शेयर कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अपराध और कानून
NewsDesk
मधुबन में विवाहिता संगीता ने फांसी लगाकर जान दी, पारिवारिक कलह बताई गई वजह
मधुबन थाना क्षेत्र के परसोंपुर गांव में 30 वर्षीय विवाहिता संगीता ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत…
धर्म और संस्कृति
NewsDesk
मऊ के कोठिया धाम में पांच दिवसीय गायत्री जप यज्ञ का आयोजन
मऊ के कोठिया धाम में ब्रह्मर्षि रामकृष्ण महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय गायत्री जप यज्ञ का शुभ…
अपराध और कानून
NewsDesk
मऊ: दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी का पर्दाफाश, सिपाही समेत चार गिरफ्तार
मऊ में दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शनिवार सुबह चार आरोपियों, जि…
प्रशासन और योजनाएँ
NewsDesk
मऊ में 834 निर्माण परियोजनाओं में से 437 लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी
मऊ में 834 निर्माण परियोजनाओं में से 397 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 437 अब भी लंबित हैं। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन …